स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां, पांच महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार
– पुरानी आबादी का युवक भी शामिल
श्रीगंगानगर। राजस्थान के चूरू में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि चूरू में जेके मॉल के अंदर संचालित रॉयल स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की संचालन के सूचना मिली थी। इस पर एएसपी श्रीमती कृष्णा सामरिया के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलियम टीम और कोतवाली पुलिस को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त कार्यवाही में जेके मॉल में संचालित रॉयल स्पा सेंटर को चेक किया गया तो इसमें पांच महिलाएं वह तीन पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके पर से पूजा गोयल पुत्री सतीश निवासी टोहाना (हरियाणा) हिना (28) पुत्री अरवर शेख निवासी अंधेरी मुंबई, सोनू नायक (23)पुत्री रामकुमार निवासी मक्कासर,माही राजपूत (25) पुत्री बाबूराम और अमन राजपूत (24) पुत्री हरिराम निवासी लुधियाना (पंजाब), सत्तार खान पुत्र जीके खान निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर, सुमित जांगिड़ (35) पुत्र हरिराम निवासी वार्ड नंबर 15 रतननगर तथा आमीन लीलगर (30) पुत्र मकबूल निवासी वार्ड नंबर 19 चूरू को भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
