ग्राहक बनकर महिला दुकानदार की जिंदगी में आया शख्स शादी का झांसा देकर करने लगा यौनशोषण, पहले से विवाहित था
श्रीगंगानगर। एक महिला की दुकान पर ग्राहक बनकर आने वाला शख्स उसकी जिंदगी में आ गया। महिला के पति की मृत्यु हो जाने पर वह शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था।उसकी पत्नी ने जब भांडा फोड़ा तो यौन शोषण पीड़िता ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। मामला हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना इलाके में उजागर हुआ है। पुलिस के मुताबिक रावतसर निवासी 38 वर्षीय विधवा युवती द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर रामकुमार गोसाई (40) निवासी चक 34-आरडी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि वह लगभग 5 वर्षों से रावतसर में रह रही है।5 वर्ष पहले उसने आजीविका के लिए बाजार में मनिहारी की दुकान कर ली। रामकुमार उसकी दुकान पर एक- दो बार सामान खरीदने के लिए आया। फिर वह सामान खरीदने के बहाने अक्सर दुकान पर आने लगा। उसके बारे में काफी जानकारियां इकट्ठी कर लीं। विगत 13 मार्च 22 को उसके पति की मृत्यु हो गई। इस दौरान रामकुमार ने उसके घर पर काम करवाया था। इसके बाद वह उसके घर भी आने-जाने लगा। एक दिन मौका पाकर जब वह घर पर अकेली थी तो रामकुमार ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल फोन से फोटो खींच लिए। इससे वह घबरा गई तो रामकुमार ने कहा कि वह चिंता नहीं करें। रामकुमार ने कहा कि वह विधवा है और मैं कुंवारा हूं। वह उससे शादी कर लेगा। रामकुमार की बात पर विश्वास करते हुए उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। रामकुमार रोज शाम को उसके घर आने लगा और दुष्कर्म करने लगा। वह जब मना करती तो रामकुमार कहता कि वह उसका पति ही है। हम जल्दी ही शादी कर लेंगे। पीड़िता के अनुसार पिछले दिनों गीता नाम की एक महिला ने आकर उसके साथ गाली गलौज किया और देख लेने की धमकी दी। गीता ने बताया कि वह पहले से ही रामकुमार के साथ रिलेशन में रह रही है। उन दोनों के बीच आने वाली वह कौन होती है? इस महिला के धमकी देकर चले जाने के बाद जब उसने पता लगाया तो जानकारी हुई कि रामकुमार पहले से ही शादीशुदा है। गीता नाम की औरत जो उसे धमकी देकर गई थी, उसका भी अपने पति से झगड़ा चल रहा है। विगत 1 जनवरी को उसने रामकुमार को पंचायत करने के लिए रावतसर के एक होटल में बुलाया और शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा।रामकुमार ने कहा कि वह पहले से ही शादीशुदा है। वह उससे शादी नहीं कर सकता। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
