Breaking News

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम के काफिले का एक्सीडेंट

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम के काफिले का एक्सीडेंट
– दौसा में नीलगाय से टकराई कार
– दिल्ली से अजमेर से जा रहे थे
दौसा।
राजस्थान के दौसा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर 1.45 बजे के आस-पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ। बताया जा रहा है कि नीलगाय अचानक काफिले की कार के सामने आ गई। इससे एस्कॉर्ट कर रही दिल्ली पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के कारण कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए थे। फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं। वे अजमेर दरगाह जियारत करने जा रहे थे। दौसा डिप्टी एसपी रविप्रकाश शर्मा ने बाताया- काफिले में कुल 5 कारें थीं। पूर्व सीएम की कार के पीछे चल रही दिल्ली पुलिस की एस्कॉर्ट कार नीलगाय से टकराई थी। कार का बोनट डैमेज हुआ है। बाकी किसी को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर 1.40 बजे हुई। दोपहर 2 बजे काफिला अजमेर के लिए रवाना हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार दौसा सदर थाने में खड़ी करवाई गई है। कार में सवार एक ड्राइवर और एक हेड कॉन्स्टेबल पप्पूराम मीणा दौसा ही रुके हैं। बाकी 2 पुलिसकर्मी काफिले की दूसरी कारों में एडजस्ट होकर अजमेर चले गए। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के ससुर रहे हैं। हालांकि अब सचिन पायलट और अब्दुल्ला की बेटी सारा का तलाक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *