Breaking News

नहाते हुए पड़ोसन का तस्वीरें खींची, वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा-मामला दर्ज

नहाते हुए पड़ोसन का तस्वीरें खींची, वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा-मामला दर्ज
श्रीगंगानगर।
अपने घर में नहा रही पड़ोसन का चुपके से मोबाइल फोन से तस्वीरें खींची वायरल करने की धमकी देते हुए उसका यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज किया है।पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने न केवल खुद उसका यौन शोषण किया बल्कि एक अन्य युवक के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म भी किया। मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी है जिस पर मैगलराम बाजीगर नामक पर  महेंद्र सिंह से मिलकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया है कि पिछले वर्ष मैगलराम ने उसकी नहाते समय नग्न तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में खींच लीं। यह तस्वीर दिखाकर वह ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस कारण वह दुखी और परेशान रहने लगी। फिर उसने अपने पति को सारी घटना के बारे में बताया। उन्होंने लोक लाजवश किसी को कुछ नहीं बताया और अपना घर बदल लिया लेकिन फिर भी मैगलराम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह उसकी नग्न तस्वीरें दिखाकर जबरन दुष्कर्म करता रहा। वह धमकी देता था कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। पीड़िता के मुताबिक तंग आकर उसने संगरिया थाना में प्रार्थना पत्र दिया,जिस पर मैगलराम ने अपनी गलती मानते हुए राजीनामा कर लिया और दोबारा परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया। पीड़िता के अनुसार विगत 24 दिसंबर को महेंद्रसिंह उसके घर आया और फोन देखकर चला गया कि वह मैगलराण से बात करें नहीं तो वह उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। पीड़िता के मुताबिक जब उसने में मैगलराम से बात की तो उसने अपने घर बुला लिया। वह डरते हुए उसके घर गई।तब में मैगलराम व महेंद्रसिंह ने उसे पकड़ लिया। उसके पहने हुए कपड़े फाड़ दिए। मारपीट करते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके द्वारा शोर शराबा करने पर अड़ोस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने उसे छुड़वाया नहीं तो आरोपी उसकी जान से मार देते। पीड़िता के अनुसार आरोपियों द्वारा की गई मारपीट के कारण वह घायल हो गई और चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। इस घटना के संबंध में उसके पति ने 25 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। अब खुद पीड़िता द्वारा कल गुरुवार को रिपोर्ट दिए जाने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और जांच संगरिया के डीएसपी करणसिंह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *