बुजुर्ग महिला के पहनी सोने की बालियां झपटने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, दो और युवकों का पता चला
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के पहनी हुई सोने की दो बालियां झपटने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।इन युवकों के दो और साथियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी घर पकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक 29-एमएमके पक्का सहारण निवासी सुखपालसिंह मेघवाल (22) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने राजू और बिट्टू मजहबी निवासी हांसलिया पर उसकी बुजुर्ग मां के पहनी हुई एक तोला सोने की बालियां छीनकर फरार हो जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच कर रहे एएसआई मूसे खां ने बताया कि राजू और बिट्टू मजहबी सिख को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवादी सुखपालसिंह की बुजुर्ग मां 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन शाम 4:30 बजे गांव के नजदीक नहर के किनारे लकडियां लेने के लिए गई थी। तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उससे गांव में किसी का घर का पता जानने के लिए रोक लिया। उसने घर का पता बता दिया।जब वह लकडियां उठकर जाने लगी तो अचानक दोनों युवकों ने उसे धक्का मार कर गिरा दिया। उसके पहनी हुई सोने की दोनों बालियां छीनकर भाग गए। जांच अधिकारी के अनुसार जब इस मामले की जांच की गई और गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया तो राजू और बिट्टू मजहबी सिख पहचान हो गई। दरअसल, यह दोनों बदमाश 13 जनवरी को पक्का सहारण, आसपास के गांवों में ढाणियों में मोटरसाइकिल पर चक्कर लगा रहे थे। तभी एक युवक ने इन दोनों को रोककर पूछा कि वे कौन है और यहां क्यों चक्कर लगा रहे हैं, तब इन दोनों ने अपने नाम और गांव के बारे में बता दिया था।बाद में जब पुलिस घटना की जांच करने लगी तो उक्त युवक ने सीसीटीवी फुटेज से इन दोनों को पहचान लिया। इसके बाद यह दोनों पकड़ में आ गए। पुलिस के मुताबिक बिट्टू मजहबी सिख पारख और सुनील नामक दो अन्य युवकों के साथ मिलकर इससे पहले भांभूवाली ढाणी में भी एक महिला के पहना हुआ सोने का जेवर छीन लिया था। इसके अलावा भी इस प्रकार की कुछ और घटनाओं में इन बदमाशों के शामिल होने का पता चला है।सभी घटनाओं की जांच की जा रही है,वहीं पारख और सुनील की भी तलाश की जा रही है।
