भाजपा ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हम मौजूदा दिल्ली सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। हम उन्हें जारी रखेंगे, लेकिन उनमें से भ्रष्टाचार हटाएंगे। नड्डा ने ऐलान किया कि दिल्ली में महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही होली-दिवाली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। नड्डा ने कहा कि दिल्ली में सीनियर सिटिजन को 60-70 साल वालों के लिए पेंशन 2000 से 2500 की जाएगी। 70 साल से ज्यादा वालों, विधवाओं, दिव्यांगों को 3 हजार रुपए मिलेगा, 500 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं, लोगों को 5 लाख रुपए दिल्ली सरकार की तरफ से एडिशनल कवर दिया जाएगा, कुल 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। 51 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। केजरीवाल ने स्टूडेंट्स के लिए बस में फ्री सफर का ऐलान किया इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद ्र्रक्क की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चि_ी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।
