Breaking News

खेत से लौट रहे अधेड़ की मोटरसाइकिल द्वारा टक्कर मार देने से मौत

खेत से लौट रहे अधेड़ की मोटरसाइकिल द्वारा टक्कर मार देने से मौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले में गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में नोहर-भादरा मार्ग पर अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा टक्कर मार दिए जाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव रामगढ़ निवासी राजेश मेघवाल परसों गुरुवार श्याम लगभग 6:30 बजे खेत से अपने घर आ रहा था। रास्ते में नेहरा फैक्ट्री के पास कोई मोटरसाइकिल सवार टक्कर मारकर भाग गया। राजेश मेघवाल बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लगी। उसे लोगों ने भादरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए हरियाणा के समीपवर्ती हिसार शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। वहां कल शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के बेटे संदीप मेघवाल (32)द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक पर लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी। पुलिस ने कहा कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालक का पता लगाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *