Breaking News

कलेक्ट्रेट पर राजस्थान पटवार संघ का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पर राजस्थान पटवार संघ का प्रदर्शन
– राजस्थान कानूनगो संघ ने दिया नैतिक समर्थन
श्रीगंगानगर।
काफी समय से लम्बित पड़ी मांगों के निराकरण को लेकर  राजस्थान पटवार संघ ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बडी संख्या में पटवारियों ने नेहरू पार्क से लेकर कलेकट्रेट तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित करते हुए ग्रेड-पे 36 सौ करने और  गिरदावरी ऐप में संशोधन करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी वाले गेट पर प्रदर्शन किया। राजस्थान कानूनगो संघ ने भी इस आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया है। प्रदर्शन के बाद मांगों के निराकरण के लिए प्रमुख शासन सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष सतवीरसिंह ने बताया कि संघ द्वारा 13 जनवरी से प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जा रहा है। जिला शाखा के समस्त पटवारियों द्वारा तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा है। उनकी लम्बे समय से लम्बित पड़ी मांगें जायज हैं, जिनका निराकरण आज तक नहीं हो पाया है। इस कारण पटवार संघ में रोष व्याप्त है। राजस्थान कानूनगो संघ की जिलाध्यक्ष बेबी बिश्नोई ने कहा उनकी डीपीसी लगातार पिछड़ती जा रही है।बिना किसी प्रमोशन के हमारे गिरदावर साथी रिटायर हो रहे हैं। अगर हमारी मांगें भी नहीं सुनी गई तो हम भी पटवारियों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *