तलवाड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव मेहरवाला में चोरी की एक बड़ी वारदात हो गई। पुलिस के अनुसार मेहरवाला के वार्ड नंबर 12 निवासी रघुवीर जाट (55) के मकान में वारदात हुई है। पुलिस को रघुवीर जाट ने बताया कि उसका परिवार 10 जनवरी को बाहर गया चला था। जाते हुए मकान को वे अच्छी तरह से ताला लगाकर गए थे। बाद में वापस आने पर घर में चोरी हो जाने का पता चला। अज्ञात चोर मकान के ताले तोड़कर चांदी के तीन नारियल, पाजेब जोड़ी, चैन, गिलास, थाली, गुल्लक, एक तोला सोने के जेवरात और 50 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए।पुलिस ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक करने के लिए भी एक टीम को लगाया हुआ है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा अब दर्ज किया गया है।
