Breaking News

प्रेम जाल में फंसा कर हत्या! महिला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसा कर हत्या! महिला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव संघर में 5 महीने पहले एक व्यक्ति की मृत्यु होने का मामला हत्या में बदल गया है। पुलिस के अनुसार संघर निवासी भादरराम नायक द्वारा अदालत में दायर किए गए इस्तगासा आधार पर उसके भाई को प्रेमजाल में फंसा कर हत्या करने के आरोप में रोशनी तथा सतपाल नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक भादरराम के भाई कृष्णलाल की विगत 18 अगस्त को मृत्यु हो गई थी। उन्होंने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। तब इस मामले की कोई जानकारी थाने में नहीं दी गई थी।अब भादरराम ने आरोप लगाया है कि रोशनी ने उसके भाई को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और फिर सतपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार मृतक कृष्णलाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बाद में उसकी पत्नी की मृत्यु भी हो गई। आरोपी रोशनी उसके घर के नजदीक किराए के मकान में रहती थी। वह मकान का किराया नहीं दे पाई तो मालिक ने मकान उसे खाली करवा लिया। भादरराम के अनुसार तब रोशनी ने कुछ दिनों के लिए उसके भाई के मकान में आश्रय लिया था, लेकिन फिर उसे अपने जाल में फंसा लिया। वह उसके भाई को ब्लैकमेल करने लगी। बाद में उसने सतपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या भी कर दी। पुलिस ने बताया कि लगाए गए आरोपों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *