Breaking News

मोबाइल की बात पर गायब हुए युवक की लाश नहर में मिली

मोबाइल की बात पर गायब हुए युवक की लाश नहर में मिली
– मृतक की जेब में मिले दो मोबाइल फोन
श्रीगंगानगर।
घर परिवार वालों द्वारा मोबाइल की बात को लेकर नाराज होने पर गायब हुए एक युवक की लाश नहर में बरामद हुई है।उसकी जेब में दो मोबाइल फोन मिले, जिससे उसकी पहचान हो पाई।श्रीकरनपुर पुलिस के अनुसार विगत शनिवार को गंग कैनाल की एच नहर की टेल पर एक युवक की गली-सड़ी हालत में लाश बरामद हुई। करीब 24 वर्षीय युवक के हाथ पांव गल गए थे लेकिन उसका चेहरा सुरक्षित था। उसके पहने  कपड़ों में दो मोबाइल फोन मिले। एक मोबाइल फोन की-पैड वाला और दूसरा एंड्रॉयड था। इसमें सिम कार्ड भी थे।सिम कार्ड को पुलिस ने दूसरे मोबाइल फोन में डालकर उनमें फीड नंबरों पर संपर्क किया तो उसकी पहचान करणसिंह (24) निवासी सुखेरां बोदला थाना जलालाबाद सदर जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर उसके परिवार वाले कल श्रीकरणपुर पहुंचे। मृतक के पिता चनसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार करण मजदूरी करता था। उसे परिवार वालों ने मोबाइल को लेकर डांट दिया, जिस पर वह 4 जनवरी को घर से गायब हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी, जिसे वे अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *