सड़क पार कर रहे बालक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हो गया फरार,मौत
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन सड़क पार कर रहे 7 वर्षीय बालक को टक्कर मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए बालक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण निवासी पहाड़ी जिला भागलपुर (बिहार) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लक्ष्मण का परिवार इन दोनों भादरा थाना क्षेत्र में गांव पचारवाली के निकट शिव ईट उद्योग पर मजदूरी करने के लिए आया हुआ है। पुलिस को लक्ष्मणसिंह ने बताया कि उसका 7 वर्षीय बेटा मिथिलेश परसों शनिवार सुबह 10:30 बजे ईंट भट्ठा के नजदीक रोड पार कर रहा था। तभी कोई वहां उसके टक्कर मारकर चला गया। मिथिलेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे भादरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मिथिलेश को हरियाणा के समीपवर्ती हिसार जिले में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उसकी कल रविवार को मृत्यु हो गई।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई। टक्कर मारकर फरार हुए वहां का अभी तक पता नहीं चला।
