Breaking News

गर्भवती युवती की इलाज के दौरानमृत्यु

गर्भवती युवती की इलाज के दौरानमृत्यु
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले की निवासी एक गर्भवती युवती की इलाज के दौरान बीकानेर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई।भादरा थाना पुलिस के अनुसार सपना वाल्मीकि पत्नी दीपक वाल्मीकि निवासी भादरा गर्भवती थी और उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसे 15 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर में विगत दिवस उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस संबंध में उसके परिवार के सुंदरलाल जैदिया निवासी वार्ड नंबर 2 तालाब का मोहल्ला खेतड़ी, झुंझुनू द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *