घडसाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध पोस्त सहित दो गिरफ्तार, प्रतिबंधित कैप्सूल सहित महिला काबू
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत भारी मात्रा में अवैध पोस्त सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वही एक महिला को अवैध रूप से प्रतिबंध नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले कैप्सूल रखने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया की नई मंडी घड़साना के थाना प्रभारी की महावीरप्रसाद की टीम ने कल देर रात को गश्त के दौरान जितेंद्र (35) निवासी चक 19-जीडी को 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा लक्ष्मीनारायण (30) निवासी चक 19-जीडी थाना नई मंडी घड़साना के कब्जे से 12 किलो 120 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्यवाही में एएसआई भोलू राम की टीम ने शीलाबाई (55) निवासी चक्र 24-एएस(सी) घडसाना को गिरफ्तार किया,जिसके कब्जे से प्रेगाबलीन के 410 कैप्सूल बरामद हुए। इन कैप्सूलों को बिना परिवहन और परमिट के रखने पर जिला कलेक्टर ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। शीलाबाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गयाहै।
