Breaking News

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का गठन

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का गठन
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर में मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन का गठन किया गया। इस संबंध में स्थानीय पंचायती धर्मशाला में हुई एक बैठक में युनियन के राज्य महासचिव बाबूलाल लुगरिया , सीटू राज्य उपाध्यक्ष सुमित्रा चोपड़ा, सीटू जिलाध्यक्ष कॉमरेड मोहनलाल, जिला सचिव कॉमरेड हरकेवलदीपसिंह, मिड डे मील वर्कर शकुन्तला और आशा आदि ने संबोधित किया। जनवादी महिला समिति की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती दुर्गा स्वामी ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर  ज्ञापन देने के निर्णय के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *