युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना में एक युवती द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर एक व्यक्ति पर रात्रि के समय घर में आकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि 16 जनवरी की रात को उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था। वह घर में अपने कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी। साथ वाले कमरे में उसकी सास वह परिवार के अन्य लोग सोए हुए थे।रात्रि लगभग 9 बजे फौजी भाट उसके कमरे में आया और जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। पीड़िता द्वारा इस आशय की कल सोमवार को रिपोर्ट दी गई, जिस पर फौजी भारत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच हवलदार हरबंस लाल द्वारा की जा रही है।
