Breaking News

राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह में जस्टिस मनोज गर्ग ने कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया 

राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह में जस्टिस मनोज गर्ग ने कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया 
श्रीगंगानगर।
स्थानीय पदमपुर मार्ग पर कुंज विहार कॉलोनी में स्थित राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर न्याय समिति का  जोधपुर हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे एवं विधि से संघर्षरत बालकों के कौशल विकास हेतु खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रायोजित इलेक्ट्रीशियन एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों को रोजगार प्राप्त करने अवसर देगा। किशोर न्याय बोर्ड के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने आवासित बालकों को मेडिटेशन एवं शिक्षा एवं अनुशासित जीवन शैली जीने के प्रेरित किया। इसके साथ नियमित योगा अभ्यास करने एवं नशों से दूर रहकर नैतिक गुणों के विकास हेतू प्रेरित किया।
राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह अधीक्षक राजीव जाखड़ ने निरीक्षण के दौरान बताया कि आवासित बच्चों को स्कूली शिक्षा हेतु ओपन बोर्ड के माध्यम से जोड़ा गया है। बच्चों को गृह में कंप्यूटर शिक्षा योगाभ्यास आदि गतिविधियों करवाई जा रही हैं। जस्टिस मनोज गर्ग ने राजकीय संप्रेक्षण गृह में स्थापित पालना एवं शिशु गृह की जानकारी ली गई तथा दत्तक ग्रहण के संबंध में चर्चा की।राजकीय गृह में संचालित बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की कार्य प्रणाली की जानकारी ली।गृह परिसर की साफ-सफाई एवं आगन्तुकों के लिये स्वच्छ पेयजल एवं शेड की सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने गृह परिसर में पौधारोपण भी किया।निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट माहेश्वरी बरोड़, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह अधीक्षक राजीव जाखड़,बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रेणु खैरवा,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जोगेंद्र कौशिक,सदस्य डॉ.रामप्रकाश शर्मा,किशोर न्याय बोर्ड सदस्य विकास सारस्वत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *