Breaking News

बुल्ली डॉग चुराकर बेचने का मामला थाने में पहुंचा!

बुल्ली डॉग चुराकर बेचने का मामला थाने में पहुंचा!
श्रीगंगानगर।
अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के चक 87- जीबी में एक पालतू बुल्ली डॉग चुराकर बेच दिए जाने का 6- 7 महीने से चर्चा में चल रहा मामला आखिरकार थाने में पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक चक 87-जीबी निवासी रामचंद्र बावरी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सुरिया उर्फ सूर्या कुमार बावरी पर उसका पालतू बुल्ली डॉग तथा घर से सोने की बालियां और चार बकरे चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस को रामचंद्र ने बताया कि 5-6 महीने पहले वह पत्नी के साथ रामदेवरा मेला की पैदल यात्रा पर गया था।इस दौरान सूर्या बावरी ने उसके घर से उसका पालतू बुल्ली डॉग चोरी कर 25 हजार रुपए में संदीप नामक व्यक्ति को बेच दिया। वह उसके घर से 11 ग्राम सोने की बालियां भी चोरी कर ले गया जिसकी कीमत लगभग 80 हजार  रुपए है।इसके अलावा वह लगभग 36 हजार  रुपए कीमत के चार बकरे भी उसके घर से चोरी कर ले गया। घटना की जांच कर रहे हवलदार पदमसिंह ने बताया कि अभी तक सिर्फ बुल्ली डॉग चुराने की पुष्टि हुई है। चुराया हुआ बुल्ली डॉग आरोपी ने किसी को बेउ दिया था। इस बारे में दोनों पक्षों में पंचायत हुई जिसमें कथित रूप से सूर्या ने कबूल किया कि वह बुल्ली डॉग बेचने से मिली रकम की दोगुनी राशि रामचंद्र को देगा लेकिन उसने राशि नहीं दी तो रामचंद्र ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। बाकी वस्तुएं चोरी हुई या नहीं इसकी अभी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *