Breaking News

अवैध अफीम, शराब,हथियार और प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के आरोप में पांच गिरफ्तार

अवैध अफीम, शराब,हथियार और प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के आरोप में पांच गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
अवैध रूप से अफीम, शराब, हथियार और प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के आरोप में जिले में पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को गौरव यादव ने बताया कि रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में दिनेश (21) निवासी चक 25-पीएस को 2000 प्रतिबंध नशीले कैप्सूल प्रेगाबलीन सहित गिरफ्तार किया। वह अवैध रूप से  कैप्सूल मोटरसाइकिल पर कहीं लेकर जा रहा था। दूसरी कार्यवाही भी रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई है,जिसमें योगराज (26) निवासी चक 10-ओ थाना केसरीसिंहपुर को 200 नशीले कैप्सूल सहित पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चूनावढ थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मलकियतसिंह ने संदीप उर्फ दीपू (29) चक 23-एलएनपी लाधूवाला थाना लालगढ़ जाटान को 22 ग्राम अवैध अफीम और अफीम बिक्री के 5000 रुपए सहित गिरफ्तार किया है। उधर,सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तालब खान उर्फ ताली (27) निवासी सरदारगढ़ को एक अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। इस बीच श्रीकरणपुर थाना के प्रभारी सीआई रामप्रताप वर्मा ने चक 47-एफ की रोही में मगासिंह को हटाकर शराब बनाने के लिए अवैध रूप से भट्टी चलते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 20 लीटर हटाकर शराब तथा नाजायज भट्टी के उपकरण बरामद हुए हैं। इन सब आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *