एडवोकेट आशीष अग्रवाल द ईगल फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत
श्रीगंगानगर। एडवोकेट आशीष अग्रवाल को द ईगल फाउंडेशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। द ईगल फाउंडेशन संस्था भ्रष्टाचार तथा अन्याय के खिलाफ संघर्षरत है। द ईगल फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत सोनी की अनुशंसा पर एडवोकेट आशीष अग्रवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने एडवोकेट अग्रवाल को श्री गंगानगर जिला कार्यकारिणी जल्द गठित करने के निर्देश दिए हैं।एडवोकेट अग्रवाल ने बताया कि द ईगल फाउंडेशन के माध्यम से जिले में अन्याय तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य किए जाएंगे। अन्याय तथा भ्रष्टाचार से पीड़ित लोगों को संगठित कर संघर्ष के लिए प्रेरित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट अग्रवाल अनेक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
