कीटनाशक दवा के दुष्प्रभाव से वृद्ध की मौत
श्रीगंगानगर। कीटनाशक दवा के दुष्प्रभाव से एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई।नई मंडी घड़साना थाना पुलिस के अनुसार चक 2-जेएसएम निवासी पालसिंह बावरी (69)को उसके परिवार वाले परसों बेहोशी की हालत में नई मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। उसकी हालत काफी नाजुक थी। पालसिंह की कुछ देर बाद ही मृत्यु हो गई। उसके पुत्र मंगतूराम (37) ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता 21 जनवरी को खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इस दौरान दवा के असर से वह बेहोश हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी। मामले की जांच हवलदार शेरसिंह द्वारा की जा रही है।पुलिस ने कहा कि उक्त बताए गए घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
