Breaking News

राजीनामा होने के बाद शादी का झांसा देकर कई महीने तक युवती का देहशोषण,युवक ने शादी किसी और से कर ली

राजीनामा होने के बाद शादी का झांसा देकर कई महीने तक युवती का देहशोषण,युवक ने शादी किसी और से कर ली
श्रीगंगानगर।
एक युवक ने अपने खिलाफ महिला थाना में युवती द्वारा दर्ज करवाए मुकदमे में राजीनामा करने तथा हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद इसी युवती को शादी करने का झांसा देकर कई महीने तक देहशोषण का शिकार बनाने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित युवती द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज हुआ है, जिसकी जांच डीएसपी(अजा/जजा) विष्णु खत्री द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवा लिया गया है। उसके मजिस्ट्रेट से बयान भी कलमबद्ध करवा लिए गए हैं। आगे मामले की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंजाब के निकटवर्ती अबोहर उप मंडल के एक गांव की निवासी पीड़िता काफी समय से सदर थाना क्षेत्र में वृद्धाश्रम मार्ग पर स्थित एक कॉलोनी में निवास कर रही है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने 5 नवंबर 2022 को स्थानीय महिला थाना में सुनील जाट निवासी सादुलशहर के विरुद्ध एक मामला दर्ज करवाया था, जिसमें पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।पीड़िता के मुताबिक कुछ दिनों बाद उसने सुनील को माफ कर दिया और राजीनामा कर लिया।सुनील की 14 दिसंबर 2022 को हाईकोर्ट से जमानत हो गई। जमानत होने के बाद वह उसके घर आया और रात को उसके घर में ही रुका। जल्दी ही शादी कर लेने का विश्वास दिलाकर सुनील ने पूरी रात बार-बार बलात्कार किया। इसके बाद वह यह कहते हुए वापस चला गया कि शादी के बारे में वह अपने माता-पिता से बात करेगा। इसके बाद वह उसे अपने घर ले जाएगा।दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहेंगे। पीड़िता के मुताबिक घर से चले जाने के बाद वह जब भी शादी के बारे में सुनील से बात करती तो वह माता-पिता से बात चल रही है, कहकर टाल मटोल कर जाता था। सुनील कहता था कि माता-पिता की सहमति ले रहा है।फिर वह उसे अपने घर ले जाएगा। इस तरह की बातें करते उसने तीन महीने निकाल दिए। तीन महीने बाद वह आया और फिर दोहराने लगा कि वे दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहेंगे। कुछ समय बीतेगा तो उसके माता-पिता मान जाएंगे।फिर वह उसे अपने घर ले जाएगा। पीड़िता के अनुसार सुनील लगभग 11 महीने तक उसके किराए के मकान में उसके साथ ही रहा और दुष्कर्म करता रहा।इस दौरान अशोक, अमन, मोहित और महावीर नाम के सुनील के दोस्त भी उसके घर आया करते थे।वह भी विश्वास दिलाते थे कि उनकी भी सुनील से बात चल रही है। सुनील उसे जल्दी ही अपने घर ले जाएगा। पीडीता ने आरोप लगाया है कि यह सभी लोग एक सुनियोजित षडयंत्र रचे हुए थ, जिसका उसे पता नहीं था। लगभग 11 महीने उसके साथ रहने के बाद सुनील यह बोलकर चला गया कि वह किसी काम से बाहर जा रहा है। जल्दी ही वापस आ जाएगा या उसे अपने पास बुला लेगा। इसके बाद सुनील कई दिनों तक उस मोबाइल फोन पर बात करता रहा। इसी बीच उसने 22 नवंबर को किसी और युवती से शादी कर ली।यह पता चलने पर उसने फोन किया तो सुनील ने कहा कि वह अब उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीडीता ने पुलिस से सुनील और उसके दोस्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवा लिया गया है। उसके मजिस्ट्रेट से बयान भी कलमबद्ध हो गए हैं। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है,लेकिन मामले की गहनता से आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *