Breaking News

ईंट भट्ठा परिसर में हादसा, बालक की मौत

ईंट भट्ठा परिसर में हादसा, बालक कीमौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा परिसर में एक हादसा हो गया, जिसमें 10 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बालक ईंट भट्ठा परिसर में खेल रहा था, तभी एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बालक अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए रावतसर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। इस हादसे से भट्टे पर काम करने वाले श्रमिकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अर्जुन का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का निवासी है, जो कुछ समय पहले इस भट्टे पर मजदूरी करने के लिए आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी। पुलिस ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *