Breaking News

कीटनाशक दवा चढ़ने से युवक की मौत

कीटनाशक दवा चढ़ने से युवक की मौत
श्रीगंगानगर।
नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में एक युवक की कीटनाशक दवा चढ़ाने से मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक चक 9-डीडी निवासी अब्दुल शकीर को उसके परिवार वाले कल रविवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में लेकर आए थे, जिसकी कुछ देर बाद ही मृत्यु हो गई। अब्दुल शकीर के बड़े भाई अब्दुल अज़ीज़ द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। अब्दुल अजीज ने बताया कि अब्दुल शकीर कल सुबह खेत में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। दवा चढ़ जाने से वह बेहोश हो गया। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *