Breaking News

सात किलो डोडा पोस्त सहित पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

सात किलो डोडा पोस्त सहित पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
बीकानेर जिले में पुलिस ने पंजाब के दो व्यक्तियों को अवैध रूप से पोस्त की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने बताया कि महाजन थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कश्यपसिंह की टीम ने शनिवार की देर शाम को मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका तथा तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में 7 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। ट्रक में सवार गुरुदर्शनसिंह जटसिख (31) पुत्र चमकौरसिंह निवासी देवीवाला रोड, गली नंबर 4 कोटकपूरा तथा बूटासिंह जटसिख (39) पुत्र नक्षत्रसिंह निवासी काली माता मंदिर के पास, प्रेमनगर थाना सिटी कोटकपूरा जिला फरीदकोट (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया।इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे इस मामले की जांच लूणकरणसर थाना प्रभारी सीआई गणेश कुमार बिश्नोई को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *