Breaking News

विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर अपना भविष्य उज्जवल करें -रमेश मित्तल

विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर अपना भविष्य उज्जवल करें -रमेश मित्तल
श्रीगंगानगर।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,जवाहरनगर का वार्षिकोत्सव लायंस क्लब सेंट्रल सिटी के सानिध्य में मनाया गया। मुख्य अतिथि क्लब क अध्यक्ष रमेश मित्तल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में समाजसेवी विमल बिहाणी, पूर्व जोन चेयरमैन राजेश सिंगल, सचिव निशू बंसल एवं वरिष्ठ सदस्य जसवंत गोयल, प्रिंसिपल टिंकू सिड़ाना, डॉ शैलेंद्र पारीक, रजनीश भाटी, संतोष बिड़ला  आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बच्चों ने शानदार नृत्य एवं कविताओ की प्रस्तुतियां दीं।
विमल बिहाणी द्वारा क्विज करवाई गई।मुख्य अतिथि रमेश मित्तल ने कहा कि बच्चों से कहा कि उनके लिए कड़ी मेहनत का समय आने वाला है।कड़ी मेहनत से ही उनका भविष्य उज्जवल होगा।कार्यक्रम के अंत में  क्लब द्वारा मिठाई वितरित की गयी।स्कूल द्वारा जलपान की व्यवस्था की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *