Breaking News

अवैध हैरोइन, पोस्त और कैप्सूलों समेत गिरफ्तार

अवैध हैरोइन, पोस्त और कैप्सूलों समेत गिरफ्तार
– अवैध पोस्त सप्लाई का इनामी वांछित भी पकड़ा गया
श्रीगंगानगर।
जिले में पुलिस ने अवैध रूप से हैरोइन(चिट्टा) पोस्त और नशीले कैप्सूल रखने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से पोस्त सप्लाई करने के एक इनामी वांछित अभियुक्त को भी काबू किया गया है। स्थानीय सदर थाना में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कल देर शाम को हिंदूमलकोट मार्ग पर भारतमाला रोड ओवरब्रिज के पास जगजीत निवासी चक 13-एफ और अर्शदीप निवासी चक 18-एफ थाना मटीली राठान को 35 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) समेत गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि  दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर उक्त इलाके में अवैध रूप से चिट्टा बेच रहे थे। पूछताछ में मटीली राठान और पंजाब के एक सप्लायर से चिट्टा लाकर बेचना बताया है। आगे इस मामले की जांच सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामेश्वरलाल कर रहे हैं। कोतवाली थाना अधीन केंद्रीय बस अड्डा पुलिस चौकी पर भारी एएसआई स्वर्णसिंह ने कल शाम को पदमपुर रोड पर टिंकू तथा मुख्तियार अली निवासी पुरानी आबादी को स्कूटी पर 320 नशीले प्रेगाबलीन कैप्सूल्स अवैध रूप से ले जाते हुए पकड़ा। केसरीसिंह पर थाना प्रभारी सीआई बलवंत कुमार ने गांव मलकाना में रमेश निवासी केसरीसिंहपुर को 1 किलो 501 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। उधर सूरतगढ़ में पुलिस ने रामजीलाल उर्फ रामू भाट (30) को 965 ग्राम चिट्टा अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। समेजा कोठी पुलिस ने बब्बू उर्फ बबलूसिंह मजहबी सिख (23) निवासी चक 9-पीएसडी रावला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बब्बू लगभग 1 वर्ष से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पिछले वर्ष फरवरी महीने में पुलिस ने चक 9-एलपीएम निवासी सुरेंद्र नामक एक युवक को ढाई किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया था। सुरेंद्र ने पोस्त बब्बू से लाना बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *