Breaking News

एक युवक रेलगाड़ी से काटा दूसरे की कीटनाशक चढ़ाने से मौत

एक युवक रेलगाड़ी से काटा दूसरे की कीटनाशक चढ़ाने से मौत

श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले में एक युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मृत्यु हो गई जबकि एक युवक कीटनाशक दवा के चढ़ जाने से मौत का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीबंगा शहर में कल दोपहर लगभग 2 बजे गणपति पैलेस के सामने रेलवे लाइन को पार करते हुए एक युवक रेलगाड़ी की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आत्माराम मेघवाल (34) निवासी वार्ड नंबर 3 बहलोलनगर जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई। मृतक के भाई उदयपाल मेघवाल (42) द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। उदयपाल ने पुलिस को बताया कि आत्माराम हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रोड की तरफ से रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उधर, हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के 34-एसएसडब्ल्यू के एक खेत में 26 जनवरी को कीटनाशक दवा का छिड़काव करते हुए बेहोश हुए विकास जाट निवासी चक 5- एआरडब्ल्यू चोटियांवाली की बीकानेर के पीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार विकास के एक परिजन रमेश जाट निवासी चोटियांवाली द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।रमेश ने बताया कि विकास सरसों के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते हुए बेहोश हो गया था। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *