क्रोचेट द्वारा डिज़ाइनर उत्पाद तैयार कर एंटरप्रन्योर बने -पारुल भाटिया
श्रीगंगानगर। स्थानीय जस्सासिंह मार्ग स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीरियर एंड फैशन डिज़ाइन संस्थान में आयोजित क्रोचेट डिज़ाइनर वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार के डिज़ाइनर उत्पाद तैयार किए गए। ऐसे उत्पादों की मांग भारत सहित कई देशों में है। टेक्सटाइल डिज़ाइनर कृष्ण बंसल ने वर्कशाप में डिजाइनिंग कर रही छात्राओं क्रोचेट और फैशन डिजाइनिंग के अनेक टिप्स बताएं। वर्कशॉप में फैशन डिजाइनिंग कीछात्राओं ने बहुत ही आकर्षक जैकेट्स , टॉप्स ,स्कर्ट्स और होम एसेसरीज़ प्रोडक्ट तैयार किए। फैशन डिजाइनर पारुल भाटिया ने बताया एंटरप्रन्योर बनने के लिए सरकार की स्टार्टअप योजना के तहत अपना ब्रांड भी बना कर स्वयं का कार्य कर सकती हैं। डिजाइनर मार्किट में इसकी बहुत अधिक मांग है, जिससे यह अपना उत्पाद बनवा कर कार्य कर सकते हैं और स्वयं का कार्य भी कर सकते हैं।
