महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने विशेष मंडप तैयार करवाया, ठहरने की भी सुविधा
श्रीगंगानगर। राजस्थान से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं लिए प्रयागराज में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान मंडप तैयार करवाया गया है। वहां निशुल्क आवास, भोजन व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के शाही स्नान सहित इस मेले में भाग लेने वाले राजस्थान के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पुण्यलाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए सरकार ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। राजस्थान मंडप, प्लॉट नं. 97, सेक्टर-7, कैलाशपुरी मार्ग, प्रयागराज में है। यहां डबल बेड, अटैच लैटबाथ युक्त 49 टेंट व 30 बेड डोरमेट्री में नि:शुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा आदि की व्यवस्थाओं के साथ हेल्प 0294-2426130 पर संपर्क करें डेस्क, कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी के लिए कंट्रोल रूम (9929860529, 9887812885) अथवा देवस्थान विभाग के राज्य नियंत्रण कक्ष (0294-2426130) पर संपर्क किया जा सकता है।
