Breaking News

कीटनाशक दवा के असर से दो की मौत

कीटनाशक दवा के असर से दो की मौत
श्रीगंगानगर।
कीटनाशक दवा के असर से जिले में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने के मामले सामने आए हैं। राजियासर थाना पुलिस के अनुसार कालूराम निवासी भोजेवाला ने रिपोर्ट दी है कि उसका पिता रामचंद्र 28 जनवरी को चक  3- बीजेडब्ल्यू के एक खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय दवा चढ़ जाने से बेहोश हो गया। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इधर, रायसिंहनगर थाना में वार्ड नंबर 17 निवासी दूलीचंद नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके पिता चिमनलाल (55) ने कल भूल वश कीटनाशक दवा पी ली, जिससे मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *