Breaking News

प्रेम प्रसंग के चलते युवक और उसके पिता से मारपीट करने के आरोप में चार गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के चलते युवक और उसके पिता से मारपीट करने के आरोप में चार गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और उसके पिता से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस के अनुसार विगत 20 दिसंबर को रविंद्र निवासी मनफूलसिंहवाला द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमे में अजय कुमार, उसके पिता मोहनलाल तथा जगदीश व उसके भाई रघुवीर निवासी लक्खूवाली थाना पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच डीएसपी (ग्रामीण) राहुल यादव द्वारा की जा रही है।पुलिस के मुताबिक रविंद्र ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए उक्त व्यक्तियों पर घर में आकर उससे और उसके पिता से मारपीट करने और उसकी पत्नी को जबरदस्ती उठा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक इस घटना से कुछ दिन पहले रविंद्र ने एक युवती से कथित रूप से प्रेम विवाह किया था। उक्त गिरफ्तार किए गए चार आरोपी युवती के परिवारजन हैं जो  उस दिन रविंद्र के घर से उसे अपने साथ ले गए थे। युवती फिलहाल अपनी परिवार वालों के पास ही है। इस मामले को लेकर पीलीबंगा थाना में रविंद्र आदि के खिलाफ भी युवती के परिवार वालों ने एक मुकदमा दर्ज करवाया है। रविंद्र द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमे में गिरफ्तार उक्त चार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *