Breaking News

वेतन भुगतान के बदले रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी पकड़ा गया

वेतन भुगतान के बदले रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी  पकड़ा गया
श्रीगंगानगर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक ग्राम विकास अधिकारी को 5 महीने का वेतन भुगतान करने के बदले 16 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाडा इकाई ने आज कार्यवाही करते हुए प्रभुलाल पारगी, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भापोर जिला बांसवाडा को 16 हजार की रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक  डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के पिता अटल सेवा केन्द्र भापोर में ठेके के माध्यम से सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उसके पिता को  पांच माह का वेतन भुगतान नही हुआ। वेतन बिल बनाने के एवज में आरोपी ग्राम विकास अधिकारी  प्रभुलाल पारगी  25 हजार रुपए की मांग कर परेशान किया जा रहा है। विगत 20 जनवरी को रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी 20 हजार लेने के लिए सहमत हो गया और 4 हजार रुपए उसी समय ले लिए।
एसीबी बांसवाडा चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम के ट्रेप प्रभुलाल पारगी को बकाया 16 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *