सीजीएसटी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
श्रीगंगानगर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीपी ने पाली जिले में सेंट्रल जीएसटी सीएसटी के एक स्पेक्टर को आज ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पाली में एसीबी चौकी द्वितीय ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर(सीजीएसटी) संभाग पाली में इंस्पेक्टर नरेंद्रसिंह को 4 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रविप्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी पाली कि द्वितीय इकाई को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी के घर पर संचालित फर्म का वेरीफीकेशन कर फाईल को आगे भेजने एवं पेनल्टी नहीं लगाने की एवज में सीजीएसटी निरीक्षक नरेंद्रसिंह द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यापन में पुष्टि हो गई। सत्यापन के दौरान नरेंद्र सिंह द्वारा 4 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग की गई।जिस पर एसीबी जोधपुर रेंज उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र कुमार महावर के सुपरविजन में एसीबी पाली द्वितीय इकाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह की टीम ने नरेन्द्रसिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।उसने
रिश्वत की राशि ब्यूरो टीम को देखकर जेब से निकाल कर सडक पर फेंक दी थी, जो बरामद कर ली गई।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
