Breaking News

हनुमानगढ़ में 32 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड के दो मामले दर्ज, बड़ा मुनाफा होने का दिया झांसा

हनुमानगढ़ में 32 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड के दो मामले दर्ज, बड़ा मुनाफा होने का दिया झांसा
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले में लगभग 32 लख रुपए के साइबर फ्रॉड के दो मामले साइबर थाना में दर्ज हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हनुमानगढ़ जिले के वार्ड नंबर 11 निवासी इंतजार अली ने प्रशांत सोढ़ी, सरू पांड़िया, पीरुमल मरूंगा, प्रियंका और विनोद बंजारा आदि पर 15 लाख तथा हनुमानगढ़ की पुलिस लाइन में रहने वाले विजय सोमानी ने रेवंथी, शुभरमणी एमटी,हरिओम बेकर्स,गोपाल गाइर्डर एंटरप्राइजेज, किरण एंटरप्राइजेज, केनिल चौवटिया,दीपचंद, अजीत सिंह, संदीप साहदेव, प्रशांत आदि पर 17 लाख की धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज करवाए हैं।विजय सोमानी मूल रूप से श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में वार्ड नंबर 22 का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि विगत 29 अप्रैल 2024 को उसे सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर रैवंथी नाम से मैसेज आया। मैसेज में उसे एक प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी गई कि इसके तहत टास्क करने पर और रुपए इन्वेस्ट करने पर दोगुना- तिगुना लाभ होता है। विजय सोमानी के मुताबिक उसने पहले 10 हजार रुपए इन्वेस्ट किये जिसमें उसे कुछ फायदा होना बताया गया। उसे मुनाफा होने के स्क्रीनशॉट भेजे गए। इसके बाद वह उक्त लोगों द्वारा भेज के मैसेज के मुताबिक टास्क करता रहा और रुपए भी इनवेस्ट करता रहा। उनके द्वारा बताए गए बैंक खातों में उसने रुपए जमा करवाए लेकिन बाद में उसे प्रॉफिट नहीं दिया। प्रॉफिट देने के बदले उसे और रूपयों की मांग की गई, उसने और रुपए भी जमा करवा दिए लेकिन फिर उक्त लोगों ने मैसेज भेजना और फोन पर बात करना बंद कर दिय। पुलिस के मुताबिक कुछ ही समय में उक्त ठगों ने टास्क तथा इन्वेस्टमेंट के नाम पर विजय सोमानी से 17 लाख रुपए ले लिए। दूसरी तरफ इंतजार अली ने दर्ज मुकदमे में बताया है कि उसे भी टेलीग्राम एप पर सरु पांडिया नाम से मैसेज आया, जिसमें पार्ट टाइम और फुल टाइम जॉब का ऑफर दिया गया था। उक्त लोगों ने उसे अपने विश्वास में ले लिया तथा उनके कहे अनुसार वह ऑनलाइन जॉब करने लगा। उसको एक यूआईडी नंबर भी जारी किया गया। ऑनलाइन जॉब के तहत उसे कमीशन राशि प्रदान की जानी थी। इंतजार अली के अनुसार उक्त लोगों ने कहा कि उसकी सिविल खराब है तथा ग्रेड प्वाइंट भी कम है। इसलिए उसे राशि देनी होगी। उक्त लोगों ने उससे अलग-अलग अकाउंट में कुछ ही दिनों में कुल मिलाकर 15 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसे ना तो कमीशन दिया और ना ही जमा करवाई गई राशि वापस लौटाई। दोनों मामलों की जांच सब इंस्पेक्टर संजू रानी द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *