Breaking News

अवैध हैरोइन और अफीम के मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध हैरोइन और अफीम के मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने अवैध हैरोइन और अफीम के मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव गुड़िया निवासी अहमद नवाज उर्फ चिड़िया (50) को गिरफ्तार किया गया है। लगभग 2 महीने पहले 7 दिसंबर को टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव गुड़िया में जिला विशेष दल(डीएसटी)की टीम ने सिकंदर खान को 251 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था। एक गाड़ी भी जब्त की गई थी। उस समय मौके पर से अहमद नवाज फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अहमद नवाज को कुख्यात अपराधी है। उसे पर मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के 36 मुकदमे दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। सिकंदर खान से बरामद हुई 251 ग्राम हैरोइन का अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मूल्य लगभग एक करोड रुपए है। 2 महीने से फरार चल रहे अहमद नवाज को पकड़ने की कामयाबी एएसआई किशोरसिंह, हवलदार दिनेश, सिपाही लक्ष्मण,मनोज, विकेश, राजेंद्र और जसवंत सिंह की टीम को मिली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा श्यामलाल औड (34) निवासी जमालपुर थाना टोहाना जिला फतेहाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।वह 2019 में पल्लू थाना इलाके में श्यामलाल नामक व्यक्ति से 700 ग्राम अफीम बरामद होने के मामले में वांछित था। वह लगातार फरार चल रहा था। अदालत ने उसकी गिरफ्तारी के स्थाई वारंट जारी कर रखे हैं।उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।वह हरियाणा नंबर की कार पर राजस्थान के नंबर लगाकर कपड़ों की बिक्री करता था। वह ज्यादातर मध्य प्रदेश में ही रहता था। उसे झालावाड़ जिले में भवानी मंडी से पुलिस टीम ने हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *