गुरुद्वारा में आकर महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज
श्रीगंगानगर। श्रीकरनपुर थाना क्षेत्र के एक सीमावर्ती गांव में एक व्यक्ति द्वारा सुबह सवेरे गुरुद्वारा में जाकर एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार घटना कल शुक्रवार सुबह की है। गुरुद्वारा परिसर में गुरुद्वारा के पार्टी का परिवार रहता है। पीड़ित महिला ने कल देर शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह सुबह जब नहा कर बाथरूम से बाहर निकली तो गांव का ही रणजीतसिंह गुरुद्वारा में आ गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।विरोध करने पर वह मारपीट कर भाग गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की रिपोर्ट पर रणजीतसिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4)और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच श्रीकरनपुर के डीएसपी संजीव चौहान कर रहे हैं।
