-डॉ. एसएस टांटिया मेमोरियल आई डोनेशन अवेयनेस सोसायटी की बैठक ,नेत्रदान के लिए वातावरण निर्माण करने का आह्वान
श्रीगंगानगर। डॉ. एसएस टांटिया मेमोरियल आई डोनेशन अवेयनेस सोसायटी की बैठक आज टांटिया यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई। इसमें वक्ताओं ने नेत्रदान को बढ़ावा देने एवं वातावरण निर्माण के लिए कई सुझाव पेश किए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जगह-जगह स्टिकर्स लगाए जा सकते हैं। पार्कों में बैनर लगाकर प्रचार किया जा सकता है। ओल्ड एज ग्रुपों में सोसायटी के प्रयासों की जानकारी सांझा की जा सकती है। इसके जरिए समाज को होने वाले लाभ की जानकारी देकर लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जा सकता है।सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार जैन ने बताया कि यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया के निर्देशन में नेत्रदान जागृति के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान बिहाणी शिक्षा न्यास के महासचिव हिमांशु बिहाणी, सोसायटी के मुख्य सलाहकार वेदप्रकाश लखोटिया, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता आदि ने नेत्रदान जागृति संबंधी पोस्टर का विमोचन भी किया। राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक मोंगा ने कहा कि नेत्रदान के लिए हमें इससे जुड़ी सूचनाएं एकत्र करनी चाहिए। इस क्षेत्र में सकारात्मक प्रयासों से ही परिणाम मिलेंगे।नेत्रदान की मुहिम से लंबे समय से जुड़े निर्मल जैन ने कहा कि शहर में आई बैंक स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा सकते हैं। ओल्ड एज ग्रुपों में संपर्क किया जा सकता है। आर्ट ऑफ लिविंग की अंजू अग्रवाल ने कहा कि नेत्रदान के लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी। हम संकल्प लें कि नेत्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हम जब भी सामाजिक गतिविधियों में जाएं तो नेत्रदान जागरुकता के लिए प्रचार करना नहीं भूलें। इसी से जागरुकता आएगी। संयुक्त व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष हरिओम लूथरा, सोसायटी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश शर्मा, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. रणजीत बेनीवाल व डॉ. ललित सचदेवा, सोसायटी के सदस्य समाजसेवी राजेश जैन, रीको इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुनील अग्रवाल, रोटरी क्लब के विनोद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार संजय सेठी, एडवोकेट पूर्ण घोड़ेला, श्री खाटू श्याम धाम मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला, यूनिवर्सिटी के आईईसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. कृष्णकुमार आशु व जयनारायण पुरोहित, को-ऑर्डिनेटर (सोशल एक्टीविटीज) सरिता शर्मा, सोसायटी से जुड़ी डॉ. प्रगति सोनी, टैक्नीशियन अनुराग सारस्वत, गोविंद सहित कई लोग मौजूद थे। बैठक में टैक्नीशियन अनुराग, नेत्रदान प्रेरक तरसेम गुप्ता व हरिओम लूथरा तथा नेत्रदानी परिवार के किशोर माहेश्वरी को सोसायटी की ओर से सम्मानित भी किया गया।
