दो युवतियों और एक युवक लापता
श्रीगंगानगर। जिले में दो युवतियों और एक युवक के लापता होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार रायसिंहनगर थाना में राजकुमार नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी भांजी काजल विगत दिवस बिना बताए कहीं चली गई। काजल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की निवासी है। घडसाना थाना में चक 3- एमएलडी के श्रवण कुमार ने अपनी बेटी प्रियंका के घर से गायब हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।रावला थाना में चक 9डीओएल के कर्मपाल ने रिपोर्ट दी है कि उसका बेटा बसंत विगत दिवस बीकानेर जाने का का कर गया था जो अभी तक वापस नहीं आया है।पुलिस ने गुमशुदगी के मामले दर्ज किए हैं।
