Breaking News

युवक ने सुअर फार्म में फांसी लगाकर आत्महत्या की

युवक ने सुअर फार्म में फांसी लगाकर आत्महत्या की
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के दूरवर्ती भिरानी थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुरा के एक युवक ने अपने रिश्ते में लगता भाई के सूअर फार्म में जाकर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार कल शाम करीब 4:30 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई की गांव अजीतपुरा निवासी एक युवक विक्रम धाणक (22) की लाश सूअर फार्म के एक कमरे में छत वाले पंखे के हुक में लटक रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही की। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भादरा के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया। मृतक विक्रम के पिता पूसाराम धाणक द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पूसाराम ने बताया कि कल शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे उसका बेटा विक्रम गांव के ही संजय पुत्र दीपाराम के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी बुआ के बेटे सोनू उर्फ राजेश के सूअर फार्म में गया था। संजय और सोनू दोपहर को अपने किसी काम से भादरा चले गए।इसके बाद विक्रम ने सूअर फार्म के एक कमरे में जाकर छत वाले पंखे को नीचे उतरा और फिर उसी के हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। आज पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *