Breaking News

पति के दोस्त पर महिला ने अपहरण कर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, तीन अन्य भी नामजद

पति के दोस्त पर महिला ने अपहरण कर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, तीन अन्य भी नामजद
श्रीगंगानगर।
एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर उसका अपहरण कर बंधक बनाने तथा अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने मुकदमे में आरोपी की दो बहनों सहित तीन महिलाओं पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में उजागर हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि उसी के गांव का साजनसिंह नामक व्यक्ति उसके पति का दोस्त है।इस नाते साजनसिंह अक्सर उसके घर आया जाया करता था।उसका पति ड्राइवर है। इसलिए वह वाहन लेकर कई-कई दिन तक घर नहीं आता। उसे वाहन लेकर दूर दराज के इलाकों में भी जाना पड़ता है। पीड़िता के अनुसार लगभग 7 महीने पहले साजनसिंह उसके घर आया और कहने लगा कि उसे श्रीगंगानगर में कोई काम है। इस काम के लिए साजनसिंह ने उसे भी अपने साथ श्रीगंगानगर चलने के लिए कहा। पति का दोस्त होने के नाते वह विश्वास करके उसके साथ श्रीगंगानगर चली गई लेकिन वह उसे धोखे से पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव में विवाहित अपनी बहन रजनी के घर ले गया,जहां उसे बंधक बना लिया।उसे खाने में नशा मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई।इस अवस्था का फायदा उठाकर साजनसिंह ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि कुछ दिनों तक उसे वहीं साजनसिंह ने बंधक बनाए रखा। उसे खाने पीने की वस्तु में नशा मिलाकर खिलाते रहे और साजनसिंह दुष्कर्म करता रहा।बाद में उसे साजनसिंह सादुलशहर में अपनी मौसी नूर  के यहां ले आया सादुलशहर में साजन सिंह और उसकी मौसी आदि ने तहसील में ले जाकर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। फिर वह वापस बठिंडा जिले के गांव में अपनी बहन के यहां ले गया। कुछ दिनों बाद वह श्रीगंगानगर शहर के नजदीक एक अन्य गांव में ले आया जहां उसकी दूसरी बहन कंचन रहती है। यहां भी उसके साथ साजनसिंह ने जोर जबरदस्ती से दुष्कर्म का सिलसिला जारी रखा। वह उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां भी देता था। पीड़िता के अनुसार विगत 24 दिसंबर को उसे साजनसिंह की चंगुल से भाग निकलने का मौका मिल गया। वह अपने गांव पहुंची और पति,परिवारजनों तथा रिश्तेदारों को अपने साथ हुई उक्त सारी घटना के बारे में बताया। उसने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता द्वारा साजनसिंह उसकी दो बहनों व मौसी के खिलाफ अदालत में दायर किए गए इस्तगासा के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच सदर थाना प्रभारी सीआई सुभाषचंद्र ढील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *