Breaking News

मां ने गायब बेटी की नरबलि की आशंका जताई!

मां ने गायब बेटी की नरबलि की आशंका जताई!
– युवक और उसके परिवार वालों पर केस दर्ज
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के समीप सदर थाना क्षेत्र के चक 01- एफ टेलेवाला की एक महिला ने अपनी गायब हुई बेटी की नरबलि चढ़ाए जाने की आशंका जताई है। उसके द्वारा अदालत में दायर किए  इस्तगासा के आधार पर चक 1-एफ टेलेवाला के प्रदीप कुमार, उसकी मां सुशीला तथा परिवार के अन्य सदस्यों सुमन पत्नी जगदीश, मुकेश पुत्र जगदीश निवासी चक 01-एफ टेलेवाला, विक्की और मैनपाल  निवासी भट्टूकलां जिला फतेहाबाद (हरियाणा)के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक शारदादेवी यादव ने इस्तगासा में बताया है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री संतोष 11 दिसंबर को प्रदीप जाट के घर गई थी। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। उसी दिन से प्रदीप और उसके परिवार के सदस्य भी घर से गायब हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि प्रदीप और उसके परिवार के सदस्य विक्की के सहयोग से उसकी पुत्री को अगवा कर अपने साथ ले गए हैं। शारदा देवी ने इस्तगासा में बताया है कि प्रदीप तांत्रिक है,जो तंत्र विद्या में माहिर है। उसके द्वारा उसकी पुत्री संतोष को अपहरण किया गया है।प्रदीप और उसके परिवार वाले उसकी पुत्री को तंत्र विद्या के झांसे में लेकर उसकी बलि इत्यादि दे सकता है या किसी भी तरह से जान माल का नुकसान पहुंचा सकता है। प्रदीप वर्तमान में अपने मामा मैनपाल साईं निवासी भट्टूकलां फतेहाबाद में है। शारदा ने अपनी पुत्री के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होने की आशंका जताई है। उसे घर से गए हुए एक महीना हो गया है,जिसका कोई अता-पता नहीं है।पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *