युवती की डिग्गी में डूबने से मौत
श्रीगंगानगर। जिले के मुकलावा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय एक युवती की पानी की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मुकलावा थाना क्षेत्र के चक 4-टी में एक घर की है। पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय अंजलि वाल्मीकि निवासी चक 4-टी की गांव में एक घर में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो गई।घटना परसों शनिवार सुबह की है,जिसका बाद में पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही की। अंजलि की लाश पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दी। उसके पिता राजाराम (50) द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।
