शादी के 3 महीने बाद युवती गहने-नगदी लेकर गायब
श्रीगंगानगर। सदर थाना अंतर्गत रामदेव कॉलोनी से एक नव विवाहित युवती कथित रूप से सोने चांदी के जेवरात व 80 हजार रुपए लेकर गायब हो गई।सदर पुलिस के अनुसार रामदेव कॉलोनी निवासी वेदप्रकाश द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसकी पत्नी कृपा के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वेद प्रकाश ने बताया कि उसकी शादी नवंबर में कृपा निवासी हकीकतनगर, करनाल (हरियाणा) से हुई थी।वह विगत दिवस घर से 80 हजार रुपए तथा शादी में दोनों पक्षों द्वारा दिए गए सोने- चांदी के जेवरात लेकर चली गई। तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला।इधर,जवाहरनगर थाना में श्री गौशाला के समीप रहने वाले शंकर नामक व्यक्ति ने अपने भाई मनोज के लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस ने बताया कि मनोज मंदबुद्धि है। एएसआई गुरदीपसिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
