Breaking News

संगरिया नगर पालिका कर्मी पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी का आरोप, केस दर्ज

संगरिया नगर पालिका कर्मी पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी का आरोप, केस दर्ज
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले में संगरिया नगर पालिका के एक कर्मचारी पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख  की धोखाधड़ी करने के आरोप में रावतसर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है ।पुलिस के मुताबिक रावतसर नगर पालिका में कर्मचारी पंकज कुमार मीणा द्वारा अदालत में तैयार किए इस्तगासा के आधार पर राजेश वाल्मीकि (30) निवासी संगरिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।पंकज मीणा ने बताया है कि राजेश वाल्मीकि से उसकी जान पहचान एक चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई थी। राजेश ने तब बताया कि वह लोगों को नौकरी लगवाता है। इस पर उसने अपने एक रिश्तेदार लोकेश को नौकरी लगवाने के बारे में कहा तो राजेश ने बताया कि चार लाख रुपए लगेंगे।उसकी अनेक बड़े लोगों से जान पहचान है। राजेश ने कहा कि वह एक बार चार लाख रुपए दे दे। वह उसके रिश्तेदार को नौकरी लगवा देगा। फिर आपके चार लाख रुपए वापस भी कर दूंगा। पंकज मीणा के अनुसार अगस्त 2023 में अलग-अलग तारीखों में उसने तथा उसके एक रिश्तेदार मनराज मीणा ने राजेश को चार लाख रुपए नगद तथा ऑनलाइन अदा कर दिए।इसके बाद वह लगातार लोकेश की नौकरी तथा उसे दिए हुए रूपयों के बारे में तकाजा करता रहा। रुपए ले लेने के बाद राजेश लगातार टालमटोल करता रहा। कुछ दिन पहले उसने कहा कि उसने तो ठगी करनी थी, कर ली। अब वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस के अनुसार अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *