Breaking News

सुनार को चकमा देकर 2 लाख की सोने की चेन उड़ा ले जाने वाले शातिर युवक का सुराग नहीं

सुनार को चकमा देकर 2 लाख की सोने की चेन उड़ा ले जाने वाले शातिर युवक का सुराग नहीं
श्रीगंगानगर।
रायसिंहनगर की तह बजार में एक सुनार की दुकान पर ग्राहक बनकर आया एक युवक लगभग दो लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन सुनार को चकमा देकर ले उड़ा। सुनार प्रेम कुमार सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को रिपोर्ट देते हुए प्रेम कुमार सोनी ने बताया कि एक युवक शनिवार को उसकी दुकान पर सोने की चेन खरीदने के लिए आया। जब वह उसे चैनें दिख रहा था, तभी उसने लगभग अढाई तोला सोने की एक चैन उसकी नजर बचाकर अपने कपड़ों में छुपा ली। वह कोई खरीदारी किए बिना वापिस चला गया। उसके जाने के बाद जब उसने सोने की चैन को संभाला तो उसमें एक चैन नहीं मिली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर उक्त युवक एक चैन जेब में डालते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बताया की फुटेज के आधार पर इस युवक का पता लगाने के प्रयास किया जा रहे हैं। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। घटना की जांच एएसआई कमल लाल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *