Breaking News

अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
समेजा कोठी थाना पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चक 6-एनजैडपीडी  निवासी मोहित की गिरफ्तारी की गई है।समेजा कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी करीब 17 वर्षीय किशोरी 25 नवंबर को लापता हो गई थी। इस पर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसे 8 दिसंबर को बरामद किया तो उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से अकेले कहीं गई थी। इस पर उसे मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया। फिर 15 जनवरी को इसी किशोरी ने मुकदमा दर्ज करवाया कि मोहित उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ खाजूवाला क्षेत्र में कई जगहों पर ले गया और उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता और आरोपी पहले एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे।मोहित को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *