Breaking News

महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में बाबा गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में बाबा गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
श्रीकरणपुर पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक तथाकथित बाबा को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी सीआई रामप्रताप वर्मा ने बताया कि श्रीकरनपुर की एक महिला द्वारा विगत 24 जनवरी को दर्ज करवाए मुकदमे की जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर करीब 40 वर्षीय रामरख निवासी श्रीकरनपुर को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया था कि राम रखना 18 जनवरी को उसे जबरन दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और रामरख दोनों ही विवाहित हैं। रामरख को लोग बाबा के रूप में जानते हैं।वह धागे ताबीज और झाड़ फूंक का काम भी करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *