मीनाक्षी सेतिया अरोडवंश गर्ल्स पीजी कॉलेज द्वारा डाक सेवा जन सेवा भ्रमण
श्रीगंगानगर। मीनाक्षी सेतिया अरोड़वंश गर्ल्स पीजी कॉलेज तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान से डाक सेवा जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मीनल कोचर ने बताया कि वॉलिंटियर्स ने इसके अंतर्गत अधीक्षक डाकघर कार्यालय का भ्रमण किया, जिसका मुख्य उद्देश्य वॉलिंटियर्स को आज के समय में डाकघर, डाक सेवा , इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में जागरूकता लाना था। एनएसएस प्रभारी प्रो. दीपक प्रजापत तथा कार्यक्रम प्रभारी प्रो. ममता सचदेवा द्वारा वॉलिंटियर्स को डाकघर हेड ऑफिस का भ्रमण करवाया गया। जिसमें वॉलिंटियर्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वॉलिंटियर्स डाकघर अधिकारियों से कार्य प्रक्रिया, बचत बैंक, डाक सेवा के लाभ तथा संचार का सस्ता साधन के बारे में जानकारी से लाभान्वित हुए।
