आम आदमी पार्टी द्वारा 9 फरवरी के श्रीगंगानगर बैंड का समर्थन
श्रीगंगानगर। राज्य वृक्ष खेजड़ी सहित पेड़ों की कटाई रोकने एवं वन्य जीवों की रक्षा हेतु बिश्नोई समाज के प्रदेशव्यापी आंदोलन का आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन किया है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर मेघवाल ने समर्थन करते हुए श्रीगंगानगर जिले के सर्वसमाज से बिश्नोई समाज का साथ देने व 9 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में गंगानगर पहुंचने की अपील है। शंकर मेघवाल ने कहा की प्रदेश में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है जोकि बेहद चिंताजनक है। इस कारण आने वाले समय में वायुमंडल में प्रदूषण बढ़ेगा जोकि मानव जीवन के लिए खतरनाक साबित होने वाला है। बिश्नोई समाज हमेशा प्रकृति की रक्षा हेतु अग्रणी भूमिका में रहा है। इसलिए सर्वसमाज को भी बिश्नोई समाज के साथ खड़े होने की जरूरत है।उन्होंने प्रदेश सरकार पर राज्य के विकास के नाम पर लाखों पेड़ों को काटने की मंजूरी देने वाले फैसले को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने विधानसभा के इसी बजट सेशन में राज्य वृक्ष खेजड़ी सहित पेड़ों की कटाई रोकने के लिए कठोर क़ानून बनाए जाने की मांग की है।
